चंपावत। सिप्टी न्याय पंचायत के मिरतोला गांव में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत ग्रामीणों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में 110 ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने के संकल्प पत्र भरे। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता की भी शपथ ली।
संयोजक आर्य ने ग्रामीणों को समाज में फैलती नशे की विकृति से बच्चों और युवाओं में पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि इस नशे की विकृति से बचने के लिए भगवान श्री राम के आदर्श चरित्र को व्यवहार में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज हमें महापुरुषों के चित्र नहीं चरित्र की पूजा और सम्मान करने की आवश्यकता है। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह महर, कमल तड़ागी, ललित भट्ट, बृजेश बिष्ट, महेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।