फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल छठें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। राज्य सरकार द्वारा एपीएल खाद्यान्न सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के खाते में डाले जाने का विरोध में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

चंपावत में खाद्यान्न गोदाम परिसर में धरने में बैठे सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि जब तक खाद्यान्न सब्सिडी योजना पर रोक नहीं लगाई जाती है और उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय नहीं दिया जाता है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। छठवें दिन हड़ताल में पंकज शाह, भैरव सिंह, देवकी नंदन पांडेय, भरत राम, दीवान सिंह महर, लोकमणी शर्मा, नीरज सामंत, चंदन सिंह, ललित मोहन, आन गिरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में शुक्रवार को आदर्श राशनिंग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले छमनियां स्थित खाद्यान्न गोदाम परिसर में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करने के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर जनता को सब्सिडी का लालच देकर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया। इस दौरान चिड़िढुंगा के ग्राम प्रधान सुभाष जोशी ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को जायज बताते हुए ग्राम प्रधान संगठन के माध्यम से भी सरकार तक ले जाने की बात कही। धरना देने वालों में बसंत विश्वकर्मा, सलीम जावेद, सरिता, सुरेश चंद्र जोशी, प्रकाश बोहरा, दिवान सिंह, विक्रम सिंह, प्रकाश चौबे, केसर सिंह, लक्ष्मण राम, लीलावती गड़कोटी, शिवराज सिंह, हरीश चतुर्वेदी, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें