टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय की छात्र संघ चुनाव समिति ने 10 अक्तूबर को मतदान कराने का निर्णय लिया है। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश की अध्यक्षता, चुनाव प्रभारी डॉ. मनोज उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में चुनाव की तिथि तय की गई। चुनाव प्रभारी डॉ. उप्रेती ने बताया कि सात अक्तूबर को नामांकन और 10 अक्तूबर को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। इधर तिथि तय होने के बाद महाविद्यालय में चुनावी हलचल तेज हो गई है। बैठक में प्राध्यापक डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. एसके कटियार, डॉ. श्वेता सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक पचौली, महासचिव राहुल कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष ज्योति आर्या, उपाध्यक्ष नदीम खान, उपसचिव मुकेश सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मयंक पंत आदि थे।