फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से साइकिल से चंपावत पहुंचे धोंडीराम

Tue, 29 Aug 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
मराठी किसान साइकिल से पहुंचा चंपावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। तहसील सांगले जिला सोलापुर महाराष्ट्र के जवड़ेगांव निवासी धोंडी राम महाराष्ट्र से 29 फरवरी 2016 से शांति भाईचारे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। कई राज्यों की साइकिल यात्रा के बाद वह चंपावत पहुंचे हैं। पुणे कॉलेज से एलएलबी कर चुके अविवाहित धोंडी राम अपने संदेश को पूरे भारत वर्ष में पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लोग यातायात नियमों का पूर्ण पालन कर दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। सावधानी से वाहन चलाते हुए अपना जीवन बचा सकते हैं। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, शांति, सद्भाव की भावना हमारे देश की परंपरा है, जिसे अक्षुण्ण रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने देश में कम होती बेटियों की संख्या पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि लोगों को बेटियों को बचाने के लिए आगे आना होगा। वह नासिक, इंदौर, देवास, शाहजहांपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा, हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, बाघा बॉर्डर, अमृतसर, कठुवा, सांबा, जम्मू, वैष्णो देवी, ऊधमपुर, अनंतनाग, श्रीनगर, लेह, लद्दाख, पठानकोट, कांगड़ा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, कुल्लू मनाली, रोहतक, सुंदरनगर, विकासपुर, नैनादेवी, शिमला, सोलन, तरनतारन, कपूरथला, भटिंडा, संगरूर, चंडीगढ़, पंचकूला, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, मसूरी, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, ग्वालदम, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से मंगलवार को चंपावत पहुंचे हैं। यहां से अल्मोड़ा जाएंगे। वह नैनीताल होते होकर ऊधमसिंह नगर में भी यही संदेश देंगे। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपना संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

धोंडी राम महाराष्ट्र से कई राज्यों की साइकिल यात्रा कर चंपावत पहुंचे
शांति, भाईचारे के साथ लोगों तक बेटी बचाओ का संदेश पहुंचा रहे हैं

डीएम से मुलाकात कर यात्रा वृत्तांत सुनाया
चंपावत। साइकिल से कई राज्यों की यात्रा कर चंपावत पहुंचे धोन्डी राम ने मंगलवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल से मुलाकात कर अपनी यात्रा की जानकारी दी। डीएम ने धोन्डी राम को प्रमाण पत्र देते हुए शांति-भाईचारे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ मोटर दुर्घटनाओं से बचाव के संदेश को बेहतर बताते हुए उनकी यात्रा को सराहा। उनके अन्य राज्यों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें