फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ निवासी युवक का शव पानी भरी नाली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। घर से लापता युवक की लाश सोमवार को दूसरे दिन सड़क किनारे बरसाती पानी भरी नाली में मिली है। युवक को मिर्गी के दौरे आने के कारण उसके नाले में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। ग्राम छीनीगोठ निवासी पवन तिवारी (32) पुत्र शिवदत्त तिवारी रविवार शाम को अपने घर से कहीं गया था। देर रात्रि तक जब वो घर वापस नही लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका कहीं पता नही चला। सोमवार शाम उसका शव छीनीगोठ में सड़क किनारे खुदी पानी भरी नाली में मिला। आशंका जताई जा रही है कि मिर्गी के दौरे आने पर वह नाली में गिर गया होगा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घर के युवा सदस्य की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें