बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में सोमवार को संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई। प्राचार्य रमेश चंद्र सिंह धपोला ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने सभ्य समाज की संरचना में तुलसीदास रचित रामचरितमानस की भूमिका को प्रेरणा श्रोत बताया। स्कूल कैप्टन पारस सोलंकी, शिक्षक डॉ. एनसी शर्मा, एनसी खत्री, वीना पांडेय आदि ने तुलसीदास के साहित्य की विशेषता बताई। इस दौरान शिक्षक नवीन चंद्र खत्री, शिवेंद्र कुमार सिंह ने भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षक एके मिश्रा ने संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. टीआर आर्या, भावना शर्मा, मीनाक्षी रानी, राजेश्वरी पंत, पीसी पंत, रामदास, सूरज सैफी आदि ने सहयोग दिया।