रीठासाहिब में खुशीराम शिल्पकार सुधारिणी सभा की बैठक में सभा के होने वाले 104वें वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सुधारणी सभा के जिलाध्यक्ष पनी राम टम्टा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव देवीधुरा स्थित खुशीराम पंडाल में छह और सात अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। श्रावणी पूर्णिमा के दिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवन और शांति पाठ भी होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष जगदीश राम, सरपंच गोपाल राम, सुरेश राम, नवीन राम, खड़ग राम, गणेश राम, खुशाल राम, नरेश कुमार, गंगा राम आदि मौजूद थे।