नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में छह अगस्त से श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 11 दिनी शिव महापुराण कथा का भी आयोजन होगा। मंदिर के मठाधीश स्वामी मोहनानंद महाराज ने बताया कि महोत्सव के 47 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में संगीतमयी शिव महापुराण कथा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण कथा का आगाज छह अगस्त को कलश यात्रा के साथ होगा। कहा कि 15 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन श्रीश्री 108 रमेश दास जी माहराज द्वारा किया जाएगा। 16 अगस्त से पशुपतिनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।