फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन माह में 121 प्रशिक्षणार्थियों को मिला रोजगार का अवसर

विज्ञापन
टनकपुर ​स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी आईटीआई में क्षेत्र के प्रशिक्षुओं के लिए कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए रूचि दिखाने लगी हैं। तीन माह में ही आईटीआई के 261 प्रशिक्षुओं में 121 को अप्रेंटिस का अवसर मिला। इससे आईटीआई प्रशासन के साथ ही प्रशिक्षु भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में कुल 13 ट्रेड संचालित हो रहे हैं, इनमें दो वर्ष के फीटर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्राॅनिक्स, आरएसी तथा एक वर्ष के कोर्स में स्टैनो, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, वेल्डर शामिल है। दो ट्रेड आरएसी और वेल्डर को एक वर्ष पहले की स्वीकृति मिली थी। प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 13 ट्रेडों में 324 सीट हैं। इनमें 281 प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। अब संस्थान की ओर से स्वयं भी कंपनियों से संपर्क कर प्रशिक्षुओं के लिए अप्रेंटिस की पहल तेज कर दी है। पिछले कुछ समय से कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आ रही हैं। बीती 12 जनवरी को सिडकुल की 13 कंपनियों महेंद्रा एंड महेंद्रा, टाटा मोटर्स आदि में 121 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिस और रोजगार का अवसर मिला।

नए सत्र में जुलाई- अगस्त में होंगे प्रवेश
टनकपुर(चंपावत)। प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आईटीआई में नए सत्र में जुलाई-अगस्त में प्रवेश आरंभ होंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। उन्होंने बताया कि बनबसा के लिए वर्ष 2015-16 में स्वीकृत आईटीआई का संचालन टनकपुर संस्थान से ही हो रहा है। बनबसा आईटीआई के लिए मोटर मैकेनिक, फीटर, वेल्डर ट्रेड स्वीकृत हैं, बनबसा में संस्थान के लिए भवन नहीं होने से इसका संचालन टनकपुर संस्थान से ही किया जा रहा है। मोटर मैकेनिक ट्रेड में 24 प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें