फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 रिजर्व ईवीएम का रैंडमाइजेशन

Wed, 08 Feb 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
120 रिजर्व ईवीएम का रैंडमाइजेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर जिला सूचना विज्ञान केंद्र में बुधवार को रिजर्व में रखी गई ईवीएम का रैंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ.अहमद इकबाल की मौजूदगी में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों, रिटर्निंग आफीसर, तहसील मुख्यालयों और अधिक दूरी वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से 120 आरक्षित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के लिए 70 तथा विधानसभा क्षेत्र चंपावत के लिए 50 ईवीएम आरक्षित रखी गई हैं।

निर्वाचन आयोग की अनुमति के पश्चात विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न रूप से समय पर संपन्न कराने के लिए 120 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के आरक्षित रखने के लिए रैंडमाइजेशन किया गया है। ताकि मतदान के दिन आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ईवीएम उपयोग में लाकर संबंधित मतदान केंद्र में पहुंचाई जा सकें।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें