फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चरस तस्करी के दोषियों को 12-12 वर्ष का कठोर कारावास

Wed, 19 Nov 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने चरस तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 12-12 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चार साल पुराने मामले में दोनों पक्षों और गवाहों को सुनने के बाद दोषी दीपक करायत (32) निवासी टाक करायत और गणेश मेहता (32) निवासी पाटन लोहाघाट को 12-12 वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह और 36 दस्तावेज प्रस्तुत किए। मामले के अनुसार, सितंबर 2021 में रात करीब 9:30 बजे पाटी थाना पुलिस छिलकाछीना बैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार में सवार दीपक करायत और गणेश मेहता के पास से 2.56 किलो ग्राम (दीपक से 1.260 किलो और गणेश से 1.300 किलो) चरस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें