टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में उत्तर भारत से मां श्रद्धालुओं का पहुंचना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटे में मां के दर पर 12 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मां के जयकारों से धाम क्षेत्र भक्ति में डूबा हुआ है। बरेली, पीलीभीत से चार मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ निजी वाहनों से श्रद्धालु पहुंचे।
ठूलीगाड़ में लगे भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह और शाम तक श्रद्धालु पैदल मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। मुख्य मंदिर में मंदिर समिति की ओर से 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था है। पंडित शंकर दत्त तिवारी, उप प्रधान विपिन तिवारी ने बताया कि लाइट, पानी की व्यवस्था अभी ठीक चल रही है। नवीन पांडे, विनोद तिवारी, हरीश पांडे, सूरज पांडे ने बताया कि धाम क्षेत्र में कई जगहों पर गंदगी है। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग उठाई। इधर, मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए उमड़ते रहे। इससे नगर होकर शारदा बैराज मार्ग भक्ति में डूबा रहा।
मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी...
चंपावत। जिला मुख्यालय में बालेश्वर वार्ड में व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह के आवास पर अक्षय तृतीय पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायकों ने देर रात तक भजन गाए।
ऐ जगदंबे जय माता अंबे शरण तिहारी आया..., ऊंचे पहाड़ों में, मेरे शिवजी बड़े भोले भाले..., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना.., मैं कान्हा की दीवानी बन जाऊंगी... आदि भजन गाए। संजय पांडेय, संतोष पांडे, मदन, पूर्णानंद, कुंदन सिंह पाटनी, धर्मवीर, बसंत उपाध्याय, रोहित खर्कवााल आदि ने भजन गाए। इस मौके परजागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, महंत पवन गिरी, अधिवक्ता अमित जोशी, गौरव पांडे, मेनका साह, सभासद रोहित बिष्ट, नारायण आदि मौजूद रहे।