फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट नगर में नहीं मिल रही जाम से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जाम लगने के कारण लोगों, राहगीरों, यात्रियों, स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नगर के पेट्रोल पंप से लेकर हिटलर मार्केट, स्टेशन बाजार से लेकर डाक बंगला रोड में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन बाजार में लगे जाम में पुलिस का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा।
विज्ञापन


लोगों द्वारा अपने वाहनों को सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े करने, मालवाहक, ट्रंासपोर्ट के वाहनों द्वारा सामान चढ़ाने-उतारने, टैक्सी चालकों की ओर से स्टेशन में मनमाने तरीके से अपने वाहन खड़ा करने से जाम की अधिक समस्या पैदा हो रही है। जाम लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने से जाम की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। इधर थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वाले वाले, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के लगातार चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें