बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर पंचायत की आय बढ़ाने के तहत टैक्स और लाइसेंस शुल्क वसूलने की कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों ने लाइसेंस नहीं बनवाने पर चालीस लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न रोजगार करने वालों से नगर पंचायत के लाइसेंस जल्द बनवाने की अपील की है। नगर पंचायत के सतीश पवार, विनोद चंद, सतीश जोशी, भूपेंद्र तिवारी, गिरीश कापड़ी आदि ने डोर टू डोर प्रतिष्ठानों में संपर्क कर लाइसेंस नहीं बनवाने पर नोटिस जारी किए। बताया गया है कि नोटिस के बाद लाइसेंस शुल्क नहीं देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।