फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलीढेक झील : निर्माण कार्य में आ रही तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोलीढेक में जलाशय (झील) निर्माण कार्य में तेजी आने लगी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने झील के डूब क्षेत्र में आने वाले काश्तकारों की जमीन का मुआवजा बांटना शुरू कर दिया है। साथ ही झील स्थल में रिंग रोड का निर्माण और बैचिंग प्लांट बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि झील के डूब क्षेत्र में फोर्ती और कोलीढेक के करीब 700 लोगों की 9.512 हेक्टेयर नाप भूमि आ रही है। अभी तक 160 लोगों को 2.50 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है। जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ ही किसानों को मुआवजा बांटा जा रहा है। ईई रावत ने बताया कि झील स्थल में तीन किलोमीटर की रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके लिए अभी तक एक किलोमीटर रोड कटिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही यहां बैचिंग प्लांट भी लग चुका है। झील निर्माण के लिए सामग्री एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है।
फोटो 30 एलएचजी 07पी


डेढ़ किलोमीटर लंबी होगी झील
कोलीढेक में 28.18 करोड़ रुपये की लागत से 1550 मीटर लंबी, 125 मीटर चौड़ी और 21 मीटर गहरी झील का निर्माण किया जाएगा। झील के डूब क्षेत्र में 9.512 हेक्टेयर नाप भूमि के अलावा 4.50 हेक्टेयर वन भूमि आएगी। इसमें विभिन्न प्रजातियों के 715 पेड़ भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें