फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में भूपेंद्र, प्रियंका और जतीन सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गणतंत्र दिवस पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्टेडियम मैदान से शुरू हुई प्रतियोगिता में पुरुष ओपन वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में भूपेंद्र सिंह प्रथम रहे। इसके अलावा रवि बिष्ट, निखिल प्रजापति, राहुल भट्ट, योगेंद्र सिंह और प्रताप सिंह क्रमश: पहले छह स्थानों पर रहे। महिला ओपन पांच किलोमीटर दौड़ में प्रियंका ने बाजी मारी।
विज्ञापन


जबकि निकिता, सीमा बोरा, नीतु, मीना और अनीता भंडारी क्रमश: छह स्थानों पर रही। अंडर 15 बालक वर्ग की 5 किमी. दौड़ जतीन चंद ने जीती। गौरव कुमार, पवन, अनुज चौहान, अनुज वर्मा और अजय बिष्ट क्रमश: छह स्थानों पर रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र सिंह रावत राजू ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। आयोजन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, रेखा पांडेय, गौरव खेलिया, मो. मोहसीन, दिलदार अली, अनील जोशी, योगेश चंद ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें