लोहाघाट (चंपावत)। ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चंपावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कलीगांव की टीम को हराकर टॉफी पर कब्जा किया।
रविवार को जीआईसी लोहाघाट के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में कलीगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। चंपावत की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 164 रन बनाए। शंकर ने 44 रन बनाए।
कलीगांव के खिलाड़ी विवेक मेहता ने तीन विकेट लिए। जबकि कलीगांव की टीम 10 विकेट खोकर 86 रन बना सकी। मैन ऑफ द मैच शंकर रावत रहे। मैन ऑफ द सीरीज प्रेम बने। विजेता टीम को सात हजार, ट्रॉफी, उपविजेता टीम को चार हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता रहे। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया। अंपायर सुनील भट्ट और विक्रम अधिकारी रहे। वहां संजय नाथ, अमन फर्त्याल, पंकज सामंत, रोहित ओली, मनोज सामंत, रितिक देव, विजय टम्टा थे।