फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 सौ बिजली बकाएदारों से वसूला जाएगा 2.50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने अब नौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट चुका है।
ऊर्जा निगम ने दो हजार रुपये से ऊपर की बकाया राशि वाले सरकारी और प्राइवेट उपभोक्ताओं को कई बार बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया गया। उसके बाद भी बिल जमा न करने वाले सरकारी और गैर सरकारी उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा बकाएदारों की सूचना अपर अभियंताओं को भी भेज दी है। ऊर्जा निगम ने इस बार 21 सौ उपभोक्ताओं से लगभग ढाई करोड़ की वसूली करने का लक्ष्य रखा है। उपभोक्ताओं को इससे पहले भी एक बार नोटिस जारी हो चुका है। लेकिन उपभोक्ताओं में नोटिस का कोई असर न पड़ने पर मजबूरन कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सरकारी विभागों को भी जारी हुआ दूसरा नोटिस
चंपावत। ऊर्जा निगम ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले सरकारी कार्यालयों को भी दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने दो-तीन महीने पहले सरकारी विभागों को पहला नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी अधिकांश सरकारी विभाग के बिजली के बिल जमा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


सरकारी और गैर सरकारी बकाएदारों की स्थिति
स्थान बकाएदार
चंपावत 470
लोहाघाट 740
टनकपुर 890
कोट
बकाएदारों से बिजली के बिल वसूलने के लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। सभी अवर अभियंताओं को बकाएदारों की सूची जारी कर दी है।
विकास भारती, एसडीओ यूपीसीएल चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें