फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया भारत नेपाल सीमा का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आईजी पूरन सिंह रावत ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर दोनों देशों के बीच आवागमन की स्थिति को बारीकी से देखा। उन्होंने अपने मातहतों को सीमा पर सघन चेकिंग करने और कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। देश में आतंकियों की सरगर्मियों के तहत उन्होंने पुलिस, खुफिया तंत्रों को सीमा पर खास सतर्कता बरते को भी कहा।
विज्ञापन


आईजी पूरन सिंह रावत ने बनबसा स्थित भारत -नेपाल सीमा के अलावा शारदा बैराज चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा परगंभीरता से नियमित चेकिंग करने को कहा। कहा कि चेकिंग के दौरान किसी के साथ अभद्रता न की जाए। उन्होंने भारत - नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के आसपास के अलावा एसएसबी चेक पोस्ट, इमिग्रेशन चेक पोस्ट को भी देखा।

इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी और एसएसबी अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस मौके पर टनकपुर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसआई गोविंद सिंह, बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें