फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती देवी बनी पशुपालक चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला पशुपालन विभाग की ओर से पशु प्रदर्शनी, पशु उपचार और रखरखाव गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन


गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरुंग और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने किया। सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस की स्वामी कलावती देवी को चैंपियन घोषित किया गया।

शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी की अध्यक्षता और डॉ. रजनीश पाठक के संचालन में हुई गोष्ठी में डॉ. केएस रंजन ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, बीमारियों से बचाव, पशु आहार और दूध का उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए।
विज्ञापन


डॉ. जंगपांगी ने पशुपालकों को बीमा योजना के बारे में भी बताया। इस दौरान हुई पशु प्रदर्शनी में ग्रामीणों के विभिन्न पशुओं का चयन कर उनके स्वामियों को पुरस्कृत किया गया। दुधारू गाय के लिए लीला पांडेय, अनुराग चंद, निर्मला चंद, दुधारू भैंस के लिए भुवन चंद, जानकी देवी, घनश्याम पांडेय को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।

सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस की स्वामी कलावती देवी, तुलसी देवी, राजेंद्र चंद, बछिया के लिए प्रमिला, विक्रम और तुलसी पहले तीन स्थानों पर रहीं। प्रदर्शनी में 45 पशुपालक 17 गायें और 20 भैंसें लेकर पहुंचे थे। निर्णायक मंडल में डॉ. रजनीश, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. प्रीति बिष्ट थे। गोष्ठी में प्रधान गीता देवी, गंगा गुरुंग, अरुण कुमार, पशुपालन विभाग की निशा ओली, अशोक गहतोड़ी, मान सिंह, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें