फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने दो सूत्री मांगों को लेकर छठे दिन भी बांहों पर काला फीता बांधकर विरोध जताकर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो महीने का वेतन और दिवाली के बोनस का भुगतान करने की मांग को लेकर रोडवेज डिपो में नारेबाजी की। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संघ के मंत्री मनोज मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने दो माह का वेतन और दिवाली का बोनस देने की मांग को लेकर काला फीता और सीने में (मैं दो महीने से बिना वेतन के काम कर रहा हूं) चिट लगाकर विरोध जता रहे हैं।

वक्ताओं का कहना था कि वेतन और दिवाली के बोनस का भुगतान होने से कर्मियों में नाराजगी बढ़ रही हैं। कर्मियों का कहना है कि लोहाघाट डिपो को लगातार अच्छी आय होने के बावजूद भी कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र जोशी, महिपाल, प्रकाश मुरारी, संतोष कुमार, प्रमोद सिंह, हरीश भट्ट, मोहन कोहली, मोहन भट्ट, कैलाश बिष्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें