फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-बागेश्वर रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति द्वारा फिर से शुरू किए हस्ताक्षर अभियान में दो दिनों में एक हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर कर रेल लाइन निर्माण की मांग उठाई। समिति की ओर से इस संबंध में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन


संघर्ष समिति अध्यक्ष गंगा गिरि गोस्वामी ने बताया कि टनकपुर से बड़ी रेल लाइन प्रारंभ किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताने के साथ टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पहले चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्राप्त हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री और रेलमंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें