फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्वालखेड़ा और ककरालीगेट में हाथियों का फिर उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हाथियों के झुंड ने सोमवार रात जंगल से लगे थ्वालखेड़ा और ककरालीगेट में फिर उत्पात मचाया। उन्होंने पहले थ्वालखेड़ा में चंचल सिंह, टिकेंद्र अवस्थी, केशव दत्त, गिरीश चंद्र, कैलाश चंद्र आदि की फसल और फलदार पेड़ों को खासा नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


इसके बाद ककरालीगेट में केदार पुनेठा, राकेश मटियानी, रवि मटियानी, भवेश चंद, प्रकाश चंद, बसंतराज चंद, धर्मेंद्र चंद आदि के खेतों में भी फसल एवं पेड़-पौधों को तहस-नहस कर डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से गांवों में हाथियों की दस्तक रोकने को शीघ्र कारगर कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें