चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इससे लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली कॉलेज से लेकर अमोड़ी बाजार तक व उसके बाद कॉलेज में जाकर एक संगोष्ठी में तब्दील हो गई। जिसमें प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने रक्तदान के बारे में बताया। संचालन डॉ.रवि कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. शुभा सिंह, लता नेगी, संजय सहित तमाम लोग शामिल रहे।
लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने रक्तदान दिवस पर गोष्ठी की। रक्तदान महादान थीम पर प्राचार्या डॉ.ऋतु मित्तल की अध्यक्षता और पंकज पुजारी के संचालन में हुई गोष्ठी में अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना त्रिपाठी ने रक्तदान के महत्व, जरूरत और लाभ की जानकारी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शिवानी कर्नाटक, डॉ.विद्या कुमारी, डॉ.विमला देवी, डॉ.अलका और डॉ.प्रकाश लखेड़ा, सुमन, राजेंद्र, मनीषा, पंकज सहित तमाम स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया।