चंपावत। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए बैठकों का रोस्टर निर्धारित कर दिया है। 24 सितंबर को लोनिवि और पीएमजीएसवाई के चंपावत और लोहाघाट डिवीजन, एडीबी, एनएच, वन विभाग और वन निगम के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
27 सितंबर को ग्रामीण निर्माण विभाग, यूपी निर्माण निगम, पर्यटन विभाग, पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई, लघु सिंचाई, राजकीय सिंचाई, विद्युत, वैकल्पिक ऊर्जा, नलकूप खंड और एक अक्तूबर को ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, लीड बैंक, जिला पंचायत, पर्यटन, समाज कल्याण एवं प्रोवेशन विभाग की समीक्षा होगी।
चार अक्तूबर को चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, बाल विकास, जल संस्थान, स्वजल धारा, संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम, आठ को प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा, मिनी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, जवाहर नवोदय, राजीव नवोदय, आपूर्ति विभाग, 11 को उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग कालेज टनकपुर, प्राविधिक शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उद्योग, ग्रामोद्योग, सेवायोजन कौशल विकास तथा आरसेटी, 15 अक्तूबर को सूचना विभाग, एनआईसी, स्वान और बीएसएनएल के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बैठकों में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।