फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनी संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हुई। समूह नृत्य कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी चंपावत की टीम पहले, हीरा देवी बालिका विद्यामंदिर लोहाघाट दूसरे और जीआईसी पाटी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने किया। कहा कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

जिला संयोजक सतीश चंद्र जोशी, खंड संयोजक भगवान जोशी, हरीश कलौनी, नरेश पांडेय, जगदीश जोशी, हीराबल्लभ पांडेय के निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। निर्णायक केसी जोशी, अनूप कौशल, डॉ. विपिन जोशी, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, हरिहर भट्ट, जेसी जोशी, पीसी उपाध्याय, सामश्रवा आर्य, विद्यासागर लोहनी, एनसी गहतोड़ी थे।
विज्ञापन


वहां विशिष्ठ अतिथि पीएस मेहता, नवीन मुरारी, गोविंद सिंह धौनी, भूपाल मेहता, तुलसी प्रसाद ओली, मुन्नी खड़ायत, एनके पुनेठा, स्थल संयोजिका मीना शुक्ला, गणेश पुनेठा, अशोक खर्कवाल, हरीश चंद्र, राजू शंकर, भगवती प्रसाद, हरीश जोशी, गोपाल पंतोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें