चंपावत। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने हाई अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने बताया कि चेतावनी के अनुसार 13 से 14 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बरसात की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने सभी एसडीएम, राजस्व उप निरीक्षकों को नदी, नाले, गधेरों के पास बसे चिह्नित परिवारों को सचेत करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।