फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 फतह करने को भाजपा ने शुरू की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक में लोकसभा और निकाय चुनावों की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने मिशन 2019 में पार्टी का परचम लहराने को पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत की अध्यक्षता और महामंत्री केएन तिवारी के संचालन में हुई बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के हर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। विधानसभा विस्तारक जितेंद्र पंत ने विस्तार के 22 बिंदुओं के बारे जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से उसी अनुरूप कार्य करने को कहा।

बैठक में साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह महर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश चंद्र पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, प्रदेश मंत्री किरण देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, जानकी, प्रेम बोहरा, पूरन महरा, जीवन चौड़ाकोटी, गिरीश शर्मा, कमल भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना नेगी, मुकेश जोशी, गोविंद सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र जोशी, मोहन सिंह, जिला प्रवक्ता एलडी गहतोड़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें