फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में सात समस्याएं दर्ज की गई। डीएम एसएन पांडेय ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ शेष समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया। आयुर्वेदिक अधिकारी के वहां मौजूद नहीं रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


महेश चौड़ाकोटी ने महाविद्यालय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम करने की बात रखी। डीएम ने कहा कि मामला शासन को संदर्भित किया गया है। राजेेंद्र प्रसाद ने आयुर्वेदिक विभाग से वेतन न मिलने की शिकायत रखी। विभागीय अधिकारी के अनुपस्थित होने पर डीएम ने स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। चौड़ाराजपुरा में पानी की समस्या, विवाद पर डीएम ने ईई जल संस्थान को ग्रामीणों की बैठक कर समस्या का समाधान करने को कहा।

मनीष बिष्ट के स्काउट गाइड से मानदेय न मिलने पर सीईओ को निदान करने को कहा। सुंदर सिंह, प्रकाश राम ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, चेतराम ने लड़के को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। वहां एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, पीडी एचजी भट्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी एचपी गंगवार, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीईओ डीएस राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें