लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमदेवल में हुए समारोह में बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र सौरभ को सम्मानित किया।
पीटीए अध्यक्ष माधवानंद कलौनी की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 79.20 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र खुरपाली गांव के छात्र सौरभ जोशी को स्कूल प्रबंधन समिति के (एसएमसी) अध्यक्ष भगत राम ने 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
अध्यक्ष भगत राम ने 2019 में विद्यालय में 85 फीसदी अंक लाने वाले को 11 हजार और जिला टॉप करने वाले छात्र को 51 हजार रुपये देने का एलान किया है।