लोहाघाट (चंपावत)। जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा है।
सोमवार को रीता ने एसडीएम आरसी गौतम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि बेटियों के साथ जुल्म और अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ सीधे फांसी की सजा सजा देने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि कोई भी दरिंदा किसी मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार करने की हिम्मत न जुटा पाए।