फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी सुबह नियमित रूप से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों से सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन, सड़क और संपर्क मार्गों की स्थिति और बिजली और पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के अधिशासी अधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को ठीक रखने, नियमित रुप से सुबह शहर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गर्मी की शुरूआत को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था नियमित करने, आवश्यकतानुसार टैंकरों आदि की व्यवस्था समय से करने को कहा। इसके अलावा जिलाधिकारियों से प्रत्येक सोमवार को जनता की समस्यायें सुनने और उनका प्रभावी तरीके से समाधान करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने यात्रा रूटों की सड़कों के साथ आंतरिक सड़कों को भी दुरुस्त रखने को कहा। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान अधिक मलबा आने की स्थिति में सड़क के दोनों ओर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मिशन 2020 के तहत वाटर हार्वेस्टिंग एवं जल संरक्षण के लिए दो वर्ष का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा। इस मौके पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि जिले में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ यूजर चार्जर भी लिया जा रहा है। प्रत्येक सोमवार को जन सुविधा शिविर का आयोजन कर लोगों की समस्यायें सुनी जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, लोनिवि ईई बीसी पंत, डीडी भट्ट सहित अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें