फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जुड़ जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के कटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के काटे गए बिजली के कनेक्शन बिलों का भुगतान न होने के बावजूद बृहस्पतिवार तक जोड़ दिए जाएंगे। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने ऊर्जा निगम को पत्र भेज बिजली कनेक्शन को जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले के एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों के बिजली कनेक्शन बिल नहीं भरने के चलते काट दिए गए थे। इन केंद्रों पर 13 लाख रुपये से अधिक का बकाया था। इसके अलावा करीब पांच लाख रुपये के बकाया बिल के चलते 24 मार्च को रक्त संग्रहण केंद्र का कनेक्शन भी काट दिया गया था, हालांकि विभाग द्वारा 31 मार्च को धन जमा कराने के आश्वासन पर कनेक्शन जोड़ दिया गया। सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा का कहना था कि कनेक्शन कटने से स्वास्थ्य केंद्रों का काम प्रभावित हो रहा था। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि पत्र के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सभी काटे गए कनेक्शन बृहस्पतिवार तक जोड़ दिए जाएंगे।

प्रबंधन समिति कोष से जमा होगा बिजली बिल
जिला अस्पताल सहित जिले के 23 अस्पताल और 70 एएनएम केंद्रों को बिजली बिल के लिए हर साल 70 लाख रुपये से अधिक की जरूरत होती है। मगर इस रकम का अधिकांश हिस्सा नहीं मिल पाने के चलते बिल का बोझ लगातार बढ़ जाता है। अब विभाग ने बिल के भार को कम करने के लिए चिकित्सा प्रबंधन समिति के कोष से इसके एक हिस्से के भुगतान का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा का कहना है कि सभी चिकित्सा प्रबंधन समिति को इस संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें