चंपावत। मायावती आश्रम की पहल पर आयोजित चिकित्सा शिविर में दो सौ से अधिक मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। आश्रम के महंत एकदेवानंद महाराज ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ढकना बडोला में लगे शिविर गुजरात से आए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.देवाशीष पाल और डॉ.नागेश उप्रेती ने मरीजों का उपचार किया।
शिविर में दांत, बुखार, जुकाम, बाल रोग और आंखों के मरीजों का इलाज करने के साथ ही दवाइयां बांटी गई। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से पांच अप्रैल तक मायावती आश्रम में हृदय रोग चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। 19 और 20 मार्च को न्यूरो, स्त्रीरोग, हड्डी और बाल रोग का उपचार किया जाएगा। शिविर में ग्राम प्रधान विनोद सिंह चौधरी, पंकज चौड़ाकोटी, मनोज पुनेठा, असीम, अनिल पुनेठा, धीरज चौड़ाकोटी और बबलू भट्ट ने सहयोग दिया।