लोहाघाट (चंपावत)।
प्राविधिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय पॉलीटेक्निक में तीन दिनी कुमाऊं जोन प्रथम की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 12 पालीटेक्निकों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
बुधवार को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, प्राविधिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक एमके वर्मा, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, प्राचार्य रचना सिंह ने दीप जलाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इससे पहले खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि ने गत वर्ष की चैंपियन ममता जोशी को मशाल सौंपकर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। श्रीनगर गढ़वाल से आए उप निदेशक और पर्यवेक्षक एसके वर्मा की देखरेख में बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में अभिषेक नेगी, शुभम सिंह, कमल कोहली, छात्राओं में पूनम धामी, वैष्णवी, मीनाक्षी कापड़ी पहले तीन स्थान पर रहीं। लंबी कूद में गौरव भट्ट, किशोर भट्ट, हेमंत सिंह, बालिकाओं में रश्मि यादव, हेमा, मीनाक्षी कापड़ी, चक्का क्षेपण में दीपक सिंह, महेश चौथिया, सावन सिंह, छात्राओं में कंचन बिष्ट, पूनम धामी, हेमा, बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में ममता जोशी, रश्मि यादव, ज्योति पांडेय, ऊंची कूद में कृष्णा सिंह, राजेश सिंह, सूरज नाथ, बालिकाओं में रश्मि यादव, पूनम धामी, ज्योति पांडेय पहले तीन स्थानों पर रहीं। निर्णायक के रूप में जीवन राय, दीवान सिंह, मदन पुजारी, नरेंद्र सिंह अधिकारी, दीप जोशी, डीके जोशी ने सहयोग किया, जबकि प्रतियोगिताओं के आयोजन में गोविंद बल्लभ, एचडी भट्ट, योगिता पंत, आरडी राजभर, सोनू कुमार, विवेक मौर्या, कैलाश शंकर सहयोग कर रहे हैं।