लोहाघाट (चंपावत)। नियमों को ताख पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को पुलिस ने 15 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चालान के अलावा 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में स्पीडोमीटर से वाहनों की गति मापने के अलावा एल्कोमीटर से भी नशेड़ी वाहन चालकों का परीक्षण किया गया। अलबत्ता तेज गति व नशे के सेवन के साथ वाहन चलाने का मामला सामने नहीं आया। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि ओवरलोड, ड्राइविंग लाइसेंस न होने, हेलमेट के बगैर दुपहिया वाहन चलाने वालों के चालान किए गए। मायावती तिराहे, पंचेश्वर तिराहे, पाटन पुल में चले अभियान में दरोगा देवेंद्र सिंह मेहता, रमेश तिवारी, मनीषा और जाकिर शामिल थे।