फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मोबाइल दंत यूनिट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और गैर संचालित रोग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नई मोबाइल दंत यूनिट का शुभारंभ हो गया है। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने फीता काटकर नई दंत यूनिट का उद्घाटन किया। कहा कि दंत रोगियों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यह सुविधा अब जिला अस्पताल में ही मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर रोगियों का मौके पर ही उपचार किया जाता रहा है। लेकिन दंत रोगियों के लिए सुविधा न होने के कारण उनका उपचार नहीं हो पाता था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल डेंटल यूनिट की शुरूआत की गई है। जिसके तहत यूनिट शिविर में मोबाइल डेंटल चेयर के माध्यम से दंत रोगियों का उपचार करेगी। अब मरीजों को दांतों की फीलिंग, मसाला भरना, सफाई आदि की सुविधा आसानी से उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एमएस बोहरा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी, एसीएमओ डॉ.रश्मि पंत, डॉ.राखी बहादुर, अरुण मिश्रा, नरेंद्र कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें