फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता का मतलब किसानों को सीधा लाभ पहुंचाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। खलकड़िया ग्राम पंचायत में शनिवार को बिसज्यूला आजीविका स्वायत्त सहकारिता की पहली बैठक में किसानों को सहकारिता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। योगेश खर्कवाल की अध्यक्षता और सुविधा संस्था की कोआर्डिनेटर आनंदी अधिकारी के संचालन में हुई बैठक में यूनिट अधिकारी रामेश्वरम भट्ट एवं वीके शर्मा ने सहकारिता के उद्देश्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहकारिता का मतलब किसानों को बिचोलियों से बचाकर सीधे लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सहकारिता के सदस्यों की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में शंकर सिंह, रेवती देवी, दीपा देवी, गंगादत्त शर्मा, त्रिलोकी देवी, मीना देवी, गीता नरियाल, शांति देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, देवेंद्र सिंह, रमेश भट्ट, उमाशंकर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें