टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा नाले को नहर बनाने की तैयारी का नायकगोठ और थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल ज्ञापन सौंपा। साथ ही किरोड़ा को नहर बनाने से गांवों को खतरे की आशंका जताते हुए योजना को रद्द करने की मांग की।
ज्ञापन में थ्वालखेड़ा के ग्राम प्रधान सतीश पांडेय, नायकगोठ की प्रधान रेनू देवी, बीडीसी सदस्य दीपा देवी, पूर्व प्रधान जीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आभा सिंह, सुजीत सिंह, ज्ञानखेड़ा के बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी आदि ने कहा कि सरकार की इस योजना से गांव की ओर कटाव का खतर बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि चैनलाइज योजना के तहत किरोड़ा से खनन किया गया तो उसका भी कड़ा विरोध किया जाएगा।