फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक में समायोजित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ ने जिले के विधायकों को ज्ञापन देकर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पदों में समायोजित करने की मांग उठाई है। महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन जोशी की अध्यक्षता और विद्याधर जोशी के संचालन में हुई बैठक में द्विवर्षीय डिप्लोमा (डीएलएड) प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की मांग उठाई।
विज्ञापन


उन्होंने शासन द्वारा उन्हें समय पर मानदेय न दिए जाने बढ़े हुए मानदेय का भुगतान न किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने जिले के दोनों विधायकों को ज्ञापन सौंपा। विधायक कैलाश गहतोड़ी और पूरन सिंह फर्त्याल ने शिक्षा मित्रों की मांग को मुख्यमंत्री और शासन स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में केशवदत्त जोशी, प्रकाश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश राम, अर्जुन सिंह, डुंगर सिंह, दीपक जोशी, विमला खर्कवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें