फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रतिष्ठानों में मिली पालीथीन, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रतिबंध के बावजूद शहर में चोरी-छुपे पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन की टीम ने शनिवार को नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। चार प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन की थैलियां मिलने पर उनका चालान किया। साथ ही दो हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


एसडीएम एके चन्याल के निर्देश पर नगर पंचायत के ईओ शेखर चंद्र जोशी और एसआई नरेश कोहली ने नगर क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पॉलिथीन उन्मूलन के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। ईओ ने बताया कि चार प्रतिष्ठानों पर करीब दो किलो पॉलिथीन की थैलियां और प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास पाए गए। प्रति प्रतिष्ठान स्वामी से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि समय-समय पर अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत के शरद अग्रवाल, नीरज जोशी, कांस्टेबल संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें