फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्टा मंदिर प्रांगण में किया गया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। व्यापार मंडल की ओर से स्टेट बैंक पाटी तथा वन विभाग के सहयोग से मस्टा मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस दौरान फलदार, छायादार और पानी के पोषक पौधों का रोपण किया गया। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक रवि मौर्य ने बैंक की ओर से व्यापार मंडल पाटी को पेड़ों के बचाव के लिए जाली निर्माण को 10 हजार रुपये की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन


वन विभाग के चंद्रशेखर जोशी ने विभिन्न प्रजातियों के करीब 50 पेड़ दिए गए। मस्टा मंदिर प्रांगण में सुबह से ही पौधारोपण कार्यक्रम शुरू हो गया था। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लोगों ने रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हेम शर्मा, महामंत्री सुरेश भट्ट सहित कई व्यापारी तथा अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें