टनकपुर (चंपावत)। सहकारी समिति के गेेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। बनबसा में जहां 1242 कुंतल से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं टनकपुर के क्रय केंद्र में महज 14 कुंतल गेहूं की खरीद हो पाई है। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए टनकपुर साधन सहकारी समिति द्वारा बनबसा और टनकपुर में दो क्रय केंद्र खोलें हैं। केंद्र प्रभारी डिगर चंद ने बताया कि बनबसा केंद्र में 7 मई तक 1242 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है, लेकिन टनकपुर क्रय केंद्र में किसान गेेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। अब तक किसानों ने सिर्फ 14 कुंतल गेहूं क्रय केंद्र में बेचा है। केंद्र प्रभारी चंद के मुुताबिक गेेहूं की पैदावार कम होने से टनकपुर क्रय केंद्र में हर साल गेहूं खरीद का ग्राफ कम रहता है। ब्यूरो