टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग के शारदा रेंज की टीम ने एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में सोमवार को गोष्ठी और डिजिटल स्क्रीन के द्वारा जंगलों के लगने वाली आग से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए वनों की आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत के नेतृत्व में वन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल स्क्रीन पर आग से जंगलों में वन संपदा और वन्यजीवों को होने वाले नुकसान और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर पर आधारित फिल्म दिखाई।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को आग से वन संपदाओं की सुरक्षा में आगे आने का आह्वान किया। वन कर्मियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनकी शंकाओं को भी दूर किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद, प्रधानाचार्या सुनीता चंद, शिक्षिका ऋतु देउपा, राजीव जोशी, यतेंद्र, कमला बिष्ट, रेनू, पूजा जोशी, कमलेश यादव, मीनाक्षी यादव आदि थे।