लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के काकड़ गांव के प्रसिद्ध शिव मंदिर में 13 अप्रैल महाष्टमी के दिन मां पार्वती और गणेश जी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी। ग्राम प्रधान गिरीश सिंह अधिकारी ने बताया कि मंदिर के महंत श्रीश्री गोविंद गिरि जी महाराज मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा करेंगे।
दोपहर एक बजे से मंदिर में पंडित तारादत्त जोशी सत्यनारायण की कथा का वाचन करेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर में कथा श्रवण के लिए पहुंचने की अपील की है।