फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी ने उठाई पुलहिंडोला क्षेत्र में बांध बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला क्षेत्र में पलायन रोकने, कृषि को बढ़ावा देने के लिए सेवानिवृत्त फौजी उत्तम सिंह ने क्षेत्र में बांध बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। फौजी उत्तम का कहना है कि पुलहिंडोला क्षेत्र में कृषि की अपार संभावनाएं हैं लेकिन पानी की समस्या के चलते कृषि के प्रति लोगों का मोह लगातार भंग होता जा रहा है। यहां से करीब 44 परिवार पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर पानी की समस्या का समाधान हो जाए तो यहां के युवा रोजगार की तलाश में शहरों में भटकने के बजाय कृषि कार्य से जुड़कर सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन कर सकते हैं।
विज्ञापन


फौजी उत्तम ने बताया कि पुलहिंडोला बाजार की उत्तर दिशा में घोड़िया गाड़ और दक्षिण दिशा में डुंगरी गाड़ है। सरकार चाहे तो यहां नदियों और बरसात के पानी को रोककर छोटे-छोटे बांध बना सकती है, जिससे गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल जाए। पूर्व फौजी ने कहा कि वह बीते पांच साल से लगातार प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। उनका उत्तर भी हमेशा आया और जिले से कई अधिकारियों ने क्षेत्र में मौका मुआयना भी किया लेकिन इसका समाधान अब तक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए पुलहिंडोला क्षेत्र में बांध बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें