टनकपुर (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत समस्याएं सुनी और संगठन स्तर से उन्हें दूर कराने का भरोसा दिया।
शिक्षक नेता मेहता ने राइका गैंड़ाखाली, राउमावि उचौलीगोठ, राइंका सैलानीगोठ, राउमावि छीनीगोठ, ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकुपर, विद्यालयों में शिक्षकों से मुलाकात उनकी समस्याओं को सुना। शिक्षकों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारी कार्यों की सराहना की और बोर्ड परीक्षाओं में गुणवत्ता युक्त बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई। इस मौके पर रामावि छीनीगोठ के प्रधानाचार्य छोटे लाल यादव, शिक्षक रवि बगौटी, सुरजीत सिंह राणा, पल्लव जोशी, बेचन यादव, सुरेंद्र पाल, रचित बल्दिया, पवन कुमार, कल्पना आर्य आदि मौजूद थे।