फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलायंस क्लब द्वारा थानाध्यक्ष पांडेय का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के थानाध्यक्ष राजेश पांडेय का एलायंस क्लब सदस्यों ने स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष पांडेय का स्थानांतरण ऊधमसिंह नगर जिले में हो गया है। क्लब सचिव उमेद सिंह नेगी की अध्यक्षता और कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने उनके द्वारा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम, छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के प्रयासों की सराहना की गई। क्लब सदस्यों न उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष ने क्लब सदस्यों का आभार जताया। वहां क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमेंद्र सिंह रावत, पवन मित्तल, सुधा बिष्ट, पुष्कर कापड़ी, डॉ. जनक चंद, नवीन भट्ट, विजय जोशी, पवन अग्रवाल, अरुण सोराड़ी, मोहन सिंह बिष्ट, देवकी नंदन जोशी, सुनीता मुरारी, रानी कापड़ी आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें