फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया देयकों का भुगतान न होने पर अनशन करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबे समय से ग्रुप बीमा स्कीम (जीआईएस) और पेंशन की राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने नाराजगी जताई है। संगठन ने एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के देयकों का भुगतान नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मियों ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी अधिकारियों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बताया गया कि लोक निर्माण विभाग लोहाघाट खंड के कर्मी देवीदत्त का जीआईएस और जोगा सिंह, लक्ष्मण सिंह की पेंशन की राशि अब तक नहीं मिली है।

कुछ कर्मियों का चिकित्सा अवकाश का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने एक सप्ताह के भीतर देयकों का भुगतान नहीं करने पर अनशन की चेतावनी दी है। एमएस जीना के संचालन में हुई बैठक में पुष्कर सिंह बोहरा, हरीश गहतोड़ी, उमेद राम, चिंतामणी, होशियार सिंह, लीलाधर, नारायण सिंह, महिपाल सिंह, बलदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें