फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो मैंस लैंड पर हालात सामान्य, एसएसबी कर रही निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नो मैंस लैंड पर फिलहाल हालात सामान्य हैं। एसएसबी ने सीमा पर निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर स्थित नो मैंस लैंड पर नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगर पालिका प्रशासन सड़क निर्माण कराने जा रही थी। जिसे एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के जवानों ने रुकवा दिया था।

एसएसबी का कहना था कि सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की सहमति के बिना वहां सड़क निर्माण अवैधानिक है। इस पर भीम दत्त नगर पालिका की कार्यदायी संस्था के लोग वहां से चले गए थे। एसएसबी के कमांडर आनंद सिंह भंडारी (निरीक्षक) ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया था। उन्होंने भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/ 1(7) के पास भारतीय क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेपाल के गड्डा चौकी से जिमुवा तक करीब 3 किमी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। बताया गया कि नेपाली कार्यदायी संस्था के लोग अपनी ओर (नेपाली क्षेत्र) की नो मैंस लैंड पर सड़क बनाने की बात कह रहे थे। इस पर एसएसबी ने एतराज जताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें